{"_id":"69c03cd66d182e9a55035a38","slug":"opd-services-of-heart-center-of-bk-civil-hospital-start-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65606-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर की ओपीडी सेवा आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर की ओपीडी सेवा आज से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला नागरिक अस्पताल स्थित बीके अस्पताल के अत्याधुनिक हार्ट सेंटर की ओपीडी सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। अब मरीजों को हृदय संबंधी जांच और परामर्श के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा इस हार्ट सेंटर का आधिकारिक उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के बाद अब यहां सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल ओपीडी नियमित रूप से संचालित होगी साथ ही एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।
अस्पताल की तीसरी मंजिल पर संचालित इस हार्ट सेंटर में मरीजों को सस्ती दरों पर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा लगभग 52 हजार रुपये में उपलब्ध होगी, जो निजी अस्पतालों की तुलना में काफी किफायती है।
मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड दिलीप नायर ने बताया कि सेंटर के संचालन के लिए नए सिरे से विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है। हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. विशाल सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सीजीएचएस, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यहां निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी, जिसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
हार्ट सेंटर बंद होने के दौरान मरीजों को सस्ती दरों पर इलाज के लिए अन्य जिलों या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। अब ओपीडी सेवा शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और जल्द ही सभी हृदय संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
इस बार संचालन में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति न बने और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलती रहें।-डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
Trending Videos