फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pending development works in Tajupur village will be completed soon; Union Minister gives assurance.

Faridabad News: ताजूपुर गांव के लंबित विकास कार्य जल्द होंगे पूरे, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pending development works in Tajupur village will be completed soon; Union Minister gives assurance.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के ताजूपुर गांव के 50 से 60 ग्रामीणों ने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर गांव के लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए बरात घर, प्रमुख संपर्क मार्गों और दूसरे आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की मांग की।


सरपंच पवन कुमार ने बताया कि गांव में सामुदायिक बरात घर के निर्माण के लिए पंचायत प्रस्ताव, प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर समेत सभी सरकारी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पैदा की गई बाधाओं के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बरात घर बनने से ग्रामीणों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने ताजूपुर से जसाना और ताजूपुर से ढहकोला जाने वाले 27 और 33 फीट चौड़े कच्चे रास्तों को पक्का कराने की भी मांग रखी। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सभी लंबित विकास कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed