{"_id":"6a777b40b3fe346a95016729","slug":"people-should-avail-the-benefits-of-the-pradhan-mantri-surya-ghar-yojana-faridabad-news-c-24-1-pal1008-126804-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने उपमंडल वासियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये, कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को केंद्र से 60 हजार और राज्य सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सभी आय वर्गों के लोगों को दी जा रही है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद