{"_id":"6a53e0f7141163c679085d97","slug":"players-displayed-their-prowess-in-table-tennis-and-badminton-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74763-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेबल टेनिस और बेडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेबल टेनिस और बेडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार को मानव रचना कॉर्पोरेट बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 के पांचवें संस्करण का समापन हो गया। समापन से पहले विभिन्न कंपनियों के खिलाड़ियों के बीच बैडमिंटन और टेबल टेनिस के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें बैंडमिंटन में 22 वर्ष से लेकर 45 वर्ष से अधिक के मुकाबले खेले गए। जहांपर 22-35 आयुवर्ग के पुरुष वर्ग में मारुति सुजूकी ए की टीम विजेती रही जबकि मारुति सुजूकी बी उपविजेता रही।
महिला वर्ग में भी मारुति सुजूकी ए विजेता बना जबकि मानव रचना की टीम उपविजेता रही। 36 से 45 आयुवर्ग में मारुति सुजूकी बी ने बाजी मारी जबकि मारुति सुजूकी ए उपविजेता रही। 45 से अधिक आयुवर्ग में एचसीएल टेक्नोलॉजी ने बाजी मारी जबिक मारुति सुजूकी उपविजेता रही। इसके अलावा टेबल टेनिस में 22 से 35 आयुवर्ग में मारुति सुजूकी ए विजेता रही और टेक्निप एनर्जी उपविजेता रही।
22 से 35 आयुवर्ग में टेक्निप एनर्जी विजेता रही जबकि मारुति सुजूकी ए उपविजेता रही। वहीं 36 से 45 आयुवर्ग में भी टेक्निप एनर्जी विजेता रही जबकि मारुति सुजूकी ए उपविजेता रही। 45 से अधिक आयुवर्ग में डिश टीवी ने बाजी मारी जबकि मारुति सुजूकी ए उपविजेता रही।