{"_id":"69c12ef89004dc58cd056749","slug":"players-showed-their-strength-in-judo-and-won-nine-medals-including-two-gold-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65704-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम दो स्वर्ण सहित जीते नौ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम दो स्वर्ण सहित जीते नौ पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
उपविजेता की ट्रॉफी पर भी जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत में रविवार को संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने नौ पदक अपने नाम किए हैं। दो स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक जीतने के साथ फरीदाबाद की टीम ने उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चैतन्या और केशव स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अंडर-10 और 12, सब जूनियर और कैडेट वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेलेे गए। इनमें अंडर-10 आयुवर्ग में केशव राणा ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि रिद्धिमान सिंह के नाम इसी आयुवर्ग में कांस्य पदक रहा। अंडर-12 में तितिक्षा कात्यायन और वाणी अग्रवाल ने 25 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, चारू धीमान ने 30 किग्रा में कांस्य जीता।
इसके अलावा सब जूनियर में देव ने शानदार प्रदर्शन के साथ 40 किग्रा में रजत अपने नाम किया। बालिका वर्ग में नित्या गोयल और दिशिता फानीश 44 और 48 किग्रा में कांस्य अपने नाम किया। इसके अलावा 48 किग्रा में चैतन्या कात्यायन ने 48 किग्रा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कैडेट वर्ग के 57 किग्रा में मुस्कान के नाम कांस्य पदक रहा। टीम मैनेजर विष्णु शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, यही कारण है कि टीम उपविजेता बनने में कामयाब रही।
Trending Videos