सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Playing Holi with chemical colours can increase skin problems.

Faridabad News: केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने पर बढ़ सकती हैं त्वचा संबंधी समस्याएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Playing Holi with chemical colours can increase skin problems.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। होली के लिए बाजार रंगों से सज गए हैं, लेकिन केमिकल युक्त रंगों के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। सस्ते और चमकीले रंगों के आकर्षण में लोग अनजाने में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इन रासायनिक रंगों के कारण त्वचा पर एलर्जी, खुजली, रैशेज और जलन जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ सकती हैं।

अस्पतालों में होली के बाद त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। कई लोगों के शरीर पर लाल चकत्ते, सूजन और आंखों में जलन की शिकायत भी देखी जाती है। बाजारों में बिक रहे अधिकांश रंगों में हानिकारक रसायनों की मिलावट होने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को होली खेलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि केमिकल युक्त रंगों से बचें और केवल हर्बल या प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। होली खेलने से पहले शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगाने से त्वचा को कुछ हद तक सुरक्षा मिल सकती है। साथ ही आंखों और मुंह को रंगों से बचाने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed