{"_id":"69c434aaeff7b255dd0a31e1","slug":"png-line-is-near-my-house-so-i-need-to-get-a-connection-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65891-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के पास से गुजर रही है पीएनजी लाइन तो कनेक्शन लेना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के पास से गुजर रही है पीएनजी लाइन तो कनेक्शन लेना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस संकट के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए नया निर्देश जारी किया
तीन महीने में कनेक्शन नहीं लिया तो सिलिंडर नहीं मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस संकट के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए नया निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिन घरों के पास पीएनजी लाइन गुजर रही है, उन्हें अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को तीन महीने का समय दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी गैस सिलिंडर संबंधित एजेंसी में जमा कराने होंगे। यह कदम गैस आपूर्ति को सुचारु बनाने और सिलिंडर पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय के भीतर पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसे आगे गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह जरूरी होगा कि वे समय रहते कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी गैस सुरक्षित, सुविधाजनक और निरंतर आपूर्ति वाली होती है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार सिलिंडर बुकिंग और इंतजार की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उपभोक्ताओं से बातचीत
सरकार का यह फैसला सराहनीय है। इससे गैस बुकिंग के झंझट से राहत मिलेगी। साथ ही एजेंसियों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। - उदय, उपभोक्ता
प्रशासन की पहल अच्छी है। ऐसे हालात में अगर घर में पीएनजी कनेक्शन होता तो इतनी दिक्कत नहीं होती है। सभी को अपने घरों में कनेक्शन लगवाना चाहिए। -अजीत
Trending Videos