सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Purchasing of NCRT books started in the new session, movement seen in the market

Faridabad News: नए सत्र में एनसीआरटी किताबों की खरीदारी शुरू, बाजार में दिखी हलचल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Purchasing of NCRT books started in the new session, movement seen in the market
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में बदलाव होने के कारण नौवीं की किताबों की मांग सबसे अधिक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए शैक्षणिक सत्र 2026‑27 की शुरुआत के साथ ही फरीदाबाद के बुक मार्केट में एनसीआरटी किताबों की मांग बढ़ गई है। एनआईटी‑पांच मार्केट की दुकानों पर अभिभावक और छात्र सुबह से ही किताबों के दाम और स्टॉक के बारे में पूछते नजर आए।

सबसे ज्यादा मांग इस बार कक्षा नौवीं की नई किताबों की है, क्योंकि इस साल पाठ्यक्रम में बदलाव किए गया है। अब पाठ्यक्रम को भाषा, कोर और कौशल के तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें गणित में प्रायिकता, विज्ञान में प्रजनन और सामाजिक विज्ञान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की किताबों की मांग भी है, लेकिन इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि मार्केट में स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन जैसे-जैसे सत्र बढ़ेगा, मांग बढ़ सकती है। कई अभिभावक और छात्र सुबह से ही स्टोर पर आकर किताबें देख रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। फरीदाबाद के बुक मार्केट में एनसीआरटी किताबों की खरीदारी ने नए सत्र की शुरुआत के उत्साह को जीवंत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed