{"_id":"6a53e2702a33ad2b600dcadd","slug":"rahuls-bail-plea-rejected-court-terms-charges-serious-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74765-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राहुल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला-आरोप गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राहुल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला-आरोप गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-8 थाना मालखाना हथियार चोरी मामले में दिया फैसला
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना मालखाना से हथियार गायब होने के चर्चित मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी राहुल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपी पर चोरी गए केस प्रॉपर्टी के कट्टे को 35 हजार रुपये में खरीदने और उसकी बरामदगी कराने का आरोप है। मामले की जांच अभी जारी है और आरोप गंभीर हैं, इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती।
पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को थाना सेक्टर-8 के मालखाने के निरीक्षण के दौरान पहले 13 हथियार गायब मिले थे। जांच के दौरान बाद में कुल 30 हथियार चोरी होने की बात सामने आई। इसी मामले में राहुल को 12 जून को सह-आरोपी के खुलासे के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि राहुल ने सह-आरोपी संजय सुनारिया से, पवन के माध्यम से, 35 हजार रुपये में एक कट्टा खरीदा था, जिसे 13 जून को उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। अदालत ने सह-आरोपी पवन को पहले मिली जमानत का लाभ राहुल को देने से भी इनकार कर दिया।
उधर, इसी हथियार चोरी मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अमित कुमार की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि जब 32 हथियार गायब हुए हैं तो मालखाना प्रभारी और संबंधित एसएचओ के खिलाफ मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया। अदालत ने जांच अधिकारी से शपथपत्र के माध्यम से जवाब मांगा है और संबंधित डीसीपी को भी अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रतिबंधित मांस मिलने पर हंगामा, तीन हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में रविवार को प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना पर तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को कथित रूप से गाय का मांस खरीदते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
पुलिस ने मौके से बरामद प्रतिबंधित मांस को कब्जे में लेकर उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। सारन थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि बरामद मांस किस पशु का है। इसकी पुष्टि फोरेंसिक और पशुपालन विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मांस कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।
हुड़दंग में आठ युवकों पर प्राथमिकी
फरीदाबाद। सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा कर लोगों की आवाजाही में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आठ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को गश्त के दौरान बीपीटीपी थाना क्षेत्र के चंदीला चौक पर दो युवक सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ते हुए मिले। आरोप है कि दोनों के झगड़े के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शिवम और कुंवरपाल के रूप में हुई है। इसी तरह डिस्कवरी चौक पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान सेक्टर-76 निवासी विष्णु और मिर्जापुर निवासी संजीत के रूप में हुई है। वहीं एनआईटी-3 स्थित केएल मेहता कॉलेज के पास राहुल कॉलोनी में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान लुकमान, महेंद्र, अंकुश और रहीश के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि चारों सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। संवाद
फोन हैक कर ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद। फोन हैक कर 98,500 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी मुकेश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसजीएम नगर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 27 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 98,500 रुपये निकल गए। जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दूसरी लेयर का खाताधारक है और उसके खाते में ठगी की 98,500 रुपये की राशि आई थी। पुलिस आरोपी से ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी स्नातक है और निजी नौकरी करता है। संवाद
शराब पीने से मना करने पर फोड़ा सिर
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक राजा ने साथियों के साथ शराब पीने से इनकार किया तो उन्होंने गुस्से में हथौड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भांजी पर भी आरोपियों ने पेचकस से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद