{"_id":"6a304dad8fcd09164f08d469","slug":"rain-changes-the-weather-drop-in-temperature-and-pollution-levels-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72512-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान और प्रदूषण स्तर में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान और प्रदूषण स्तर में गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एयर क्वालिटी इंडेक्स 108 से घटकर 78 दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को सुबह और शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 40 डिग्री से 38 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 108 से घटकर 78 दर्ज किया गया।
बारिश और तेज हवा का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। सेक्टर-22 में आंधी और बारिश के दौरान एक पेड़ सड़क किनारे गिर गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। जिले में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि करीब 11 बजे बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। दोपहर में तापमान फिर बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ देर बाद करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। सड़कों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। राहत की बात यह रही कि जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवा में आर्द्रता 55 प्रतिशत थी, जो बारिश के बाद घटकर 33 प्रतिशत रह गई। नमी कम होने से उमस का असर भी घटा। विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।