सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stump Smashers won the match by 10 wickets.

Faridabad News: स्टम्प स्मैशर्स ने 10 विकेट से जीता मुकाबला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Stump Smashers won the match by 10 wickets.
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्ट्रीट डिफेंडर और स्टम्प स्मैशर्स के बीच खेले गए मुकाबले में स्टम्प स्मैशर्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। आठ ओवर के इस मुकाबले में स्ट्रीट डिफेंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 48 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से राजू भोंसले ने 22, सोहेल और राहुल ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। स्टम्प स्मैशर्स की ओर से काफिल और आशीष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 49 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टम्प स्मैशर्स ने यह मुकाबला बिना कोई विकेट खोए अपने नाम कर लिया। डीजे ने 26 और अरुण 12 रन बनाए। स्ट्रीट डिफेंडर की ओर से चार गेंदबाजों को आजमाया गया लेकिन कोई भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए काफिल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed