{"_id":"69da96c4011a5e04d900b994","slug":"ramhans-cricket-academy-won-by-one-run-in-a-thrilling-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67249-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीती रामहंस क्रिकेट अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीती रामहंस क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित रामहंस क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में रामहंस क्रिकेट अकादमी ने टीआरसीए को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई रामहंस अकादमी ने 281 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरसीए की टीम पूरे ओवर खेलकर 280 रन पर ऑल आउट हो गई।
रामहंस के लिए ओपनर भानु भड़ाना ने 66 रन बनाए जबकि निचले क्रम में यजत सपरु ने 59 और हर्षित ने 29 रन का योगदान दिया। टीआरसीए की ओर से विहान शर्मा ने तीन और तेज गेंदबाज पारस ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी को आई टीआरसीए ने एक समय पर महज 99 रनों पर सात विकेट गवां दिए थे, पर यहां से नंबर आठ पर आए हरजस ने 76 और नंबर 10 पर आए प्रिंस ने 39 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया।
हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद रामहंस ने वापसी करते हुए एक रन से मुकाबला अपना नाम कर लिया। रामहंस के लिए लेग स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की, इनमें जक्ष सोनी ने तीन और कप्तान ध्रुव दो विकेट अपने नाम किए। भानु को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos