{"_id":"6a28631f76cf93a0de03ab87","slug":"residents-grapple-with-water-shortage-in-the-scorching-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71969-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घरेलू कामकाज प्रभावित, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच पर्वतीय कॉलोनी के निवासी गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
निवासी पूजा और आरती के अनुसार कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था में लगी मोटर पिछले कुछ दिन से खराब है, जिसके चलते घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों का कहना है कि मोटर की मरम्मत में अभी और समय लग सकता है और अगले करीब छह दिनों तक भी पानी मिलने की संभावना नहीं है।
निवासी प्रेम और रामरतन सिंह ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुबह के समय पानी उपलब्ध न होने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग देर से कार्यस्थल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जल संकट के चलते अधिकांश परिवारों को पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि बार-बार टैंकर मंगवाने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मोटर की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान उन्हें राहत मिल सके।

Trending Videos