सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired employees support the strike, reach the corporation headquarters and express solidarity.

Faridabad News: रिटायर्ड कर्मियों का हड़ताल को समर्थन, निगम मुख्यालय पहुंचकर जताई एकजुटता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Retired employees support the strike, reach the corporation headquarters and express solidarity.
विज्ञापन
-फायर ब्रिगेड कर्मियों की 24 दिन से जारी हड़ताल का भी किया समर्थन, सरकार से मांगों के जल्द समाधान की अपील
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिटायर्ड कर्मचारियों ने नगर निगम कर्मचारियों की जारी हड़ताल को समर्थन दिया है। शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की फरीदाबाद इकाई ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के समर्थन में जुलूस निकाला और नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर धरने में शामिल हुए।

इस दौरान आशा शर्मा और नवल सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ पूरी मजबूती के साथ निगम कर्मचारियों के साथ खड़ा है और उनकी मांगों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की पिछले 24 दिनों से चल रही हड़ताल का भी समर्थन करते हुए रणबीर और भविचंद्र को शहीद का दर्जा देने, एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजन को नौकरी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान नवल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारियों ने कर्मचारियों के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान संघ के जिला सचिव लज्जाराम, जिला प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, राज्य उप-प्रधान आशा शर्मा एवं यू एम खान, ब्लॉक प्रधान शाबीर खान, लालचंद चौहान, हरवीर सिंह और एस.एन. मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed