सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rising water levels in the Yamuna River have caused the Chhayansa pontoon bridge to lift, disrupting traffic.

Faridabad News: यमुना में पानी बढ़ने से छांयसा का पलटून पुल ऊपर उठा, आवागमन बाधित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels in the Yamuna River have caused the Chhayansa pontoon bridge to lift, disrupting traffic.
विज्ञापन
किसानों का अपने खेतों तक पहुंचना मुश्किल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ने से छांयसा, अरूआ और शाहजहांपुर क्षेत्र का यमुना नदी के पार आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण छांयसा के पास यमुना नदी पर बना पलटून पुल ऊपर उठ गया, जिससे दोनों ओर तेज रफ्तार से पानी बहने लगा और रास्ता बंद हो गया।
इसके चलते किसानों का अपने खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, वहीं उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों का आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया है। छांयसा गांव के रहने वाले बिजेंद्र ने बताया कि वह सुबह अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। उस समय पानी सामान्य था लेकिन जब वह वापस लौटने लगे तो चारों तरफ पानी ही पानी हो चुका था। उन्होंने बताया कि किसी तरह जान जोखिम में डालकर वह पानी से होकर वापस गांव पहुंचे। बिजेंद्र का कहना है कि उन्हें पहले से पानी आने की कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिससे लोग अचानक फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शांति नाम की महिला ने बताया कि सुबह वह खेतों में काम करने के लिए इस पुल के रास्ते से होकर गई थीं, लेकिन जब वापस लौटीं तो रास्ते में तेज बहाव का पानी आ चुका था। उन्हें भी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर पहले सूचना मिल जाती तो लोग खेतों की ओर नहीं जाते। अब पानी भरने के कारण खेतों तक आना-जाना भी बंद हो जाएगा। छांयसा निवासी हिमेश ने बताया कि दोपहर के समय पलटून पुल पर लगी ग्रिल टूटने से एक युवक नदी में गिर गया। युवक सुनपेड़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी अपाचे बाइक यमुना नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि युवक सुरक्षित है। थाना छांयसा प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यमुना में पानी बढ़ने की पहले से कोई सूचना नहीं थी। अचानक पानी आने के कारण रास्ता बंद कर दिया गया है और पुलिस की ओर से नाका लगाया गया है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को पुल की ओर जाने या आने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी कम होने के बाद ही लोगों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।
वहीं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि अचानक पानी बढ़ने से पलटून पुल ऊपर उठ गया है और पुल तक जाने वाला कच्चा रास्ता भी पानी में डूब गया है। उन्होंने बताया कि पानी कम होते ही रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा और पुल की टूटी ग्रिल की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed