सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Riya Singh secured third place in the qualification round

Faridabad News: रिया सिंह ने क्वालिफिकेशन राउंड में हासिल किया तीसरा स्थान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Riya Singh secured third place in the qualification round
विज्ञापन
25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल की सीनियर कैटेगरी में दिखाई प्रतिभा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 28 अप्रैल से आयोजित की जा रही सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की रिया सिंह ने शानदार शुरुआत की है। रिया ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल की सीनियर कैटेगरी के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हालांकि इसके बाद उन्हें मुख्य दौर में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद ही वह पदक जीत पाएंगी।

रिया सिंह ने गजब की एकाग्रता और कौशल का परिचय देते हुए निर्धारित 600 अंकों में से 578 का शानदार स्कोर किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुख्य दौर के लिए उनका चयन लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। बता दें कि शूटिंग खिलाड़ियों के लिए यह राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण मंच है। यह टूर्नामेंट देश भर के निशानेबाजों के लिए अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करने और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक बेहद शानदार अवसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया यदि वे इसी लय को बरकरार रखती हैं, तो मुख्य दौर में भी वह पदक की प्रबल दावेदार होंगी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में यूपीएससी की तैयारी करने के साथ ही रिया खेलों में भी अव्वल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed