{"_id":"69f24da3ae1b09ff8407aba9","slug":"roads-are-closed-due-to-construction-work-causing-inconvenience-to-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68799-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह रास्ते बंद, लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह रास्ते बंद, लोगों को परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर पिछले डेढ़ साल से चल रहे निर्माण कार्य के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह रास्ते बंद होने और खोदाई होने की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल, कॉलेज और बाजार जाने वाले लोगों को हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की धीमी गति के कारण रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। कई स्थानों पर रास्ता पूरी तरह बंद होने से ऑटो चालकों ने भी उस मार्ग पर जाना कम कर दिया है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तक पैदल चलकर सफर करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य की वजह से बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। धूल-मिट्टी और टूटी सड़कों के कारण राहगीरों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि सड़क पर जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए और वैकल्पिक रास्तों की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Trending Videos