फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads turned into ponds; rain brought vehicles to a halt.

Faridabad News: सड़कें बनीं तालाब, बारिश ने थाम दिए वाहनों के पहिये

Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into ponds; rain brought vehicles to a halt.
जलभराव के कारण प्रमुख फ्लाईओवर, सर्विस रोड और चौराहों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने बृहस्पतिवार सुबह शहर की रफ्तार थाम दी। रातभर हुई बारिश से जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह के पीक आवर में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन बंद हो गए। शहर के प्रमुख फ्लाईओवर, सर्विस रोड और चौराहों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अलग-अलग स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 43 मिलीमीटर बारिश मोहना में हुई। दयालपुर में 34 मिलीमीटर, फरीदाबाद शहर में 26 मिलीमीटर, धौज में 25 मिलीमीटर, गौंछी में 19 मिलीमीटर, बल्लभगढ़ में 18 मिलीमीटर, बड़खल में 14 मिलीमीटर और तिगांव में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद भी दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


तीनों फ्लाईओवर पर लंबा जाम
बारिश के कारण ओल्ड रेलवे अंडरपास पर पानी भरने की स्थिति बनने लगी। प्रशासन ने समय रहते पंप लगाकर पानी निकालना शुरू किया जिससे अंडरपास को पूरी तरह बंद करने की नौबत नहीं आई। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से यातायात नियंत्रित किए जाने के कारण बड़ी संख्या में वाहन नीलम, बाटा और बड़खल रेलवे फ्लाईओवर की ओर मुड़ गए। इसके चलते तीनों फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन, रेलवे रोड, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बाटा चौक, नीलम चौक, बड़खल मोड़, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों के दावों पर उठे सवाल
प्रशासन मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर करने के दावे करता है, लेकिन इस बार भी बारिश ने इन तैयारियों की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित नहीं की जाएगी, बड़े नालों का नियमित रखरखाव नहीं होगा और जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी पंपिंग सिस्टम स्थापित नहीं किए जाएंगे, तब तक हर मानसून में फरीदाबाद के लोगों को इसी तरह जाम, जलभराव और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed