फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation system collapses due to employees' strike.

Faridabad News: कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapses due to employees' strike.
शहर में जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर, सड़कों पर भी नहीं हो रही नियमित सफाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल और आंदोलन का सीधा असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। पहले कार्यकारी अभियंता और निगम पार्षदों के बीच विवाद के चलते कर्मचारियों की हड़ताल सात दिनों तक चली थी। इसके बाद राज्य स्तरीय हड़ताल शुरू होने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। नतीजा यह है कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। फरीदाबाद जिले से रोजाना करीब एक हजार टन कचरा निकलता है। ऐसे में एक-दो दिन भी सफाई प्रभावित होने पर कूड़े का दबाव सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई देने लगता है। अब हड़ताल 11 अगस्त तक चलेगी।

अमर उजाला की टीम ने रविवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों की पड़ताल की तो सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। नीलम-बाटा रोड पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा मिला। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं लेकिन लंबे समय से जमा कचरा शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। कूड़े के ढेर के आसपास गंदगी फैली हुई है जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एनआईटी दशहरा मैदान और सेक्टर-21बी में बढ़ रही परेशानी
एनआईटी दशहरा मैदान में भी कूड़ा जमा मिला। खुले मैदान में कचरा बिखरा होने के कारण पूरा क्षेत्र गंदा नजर आया। इसी तरह सेक्टर-21बी में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। स्थानीय लोगों के लिए यह रोजाना की परेशानी बन रहा है। समय पर कचरा उठान नहीं होने के कारण लोग आसपास ही कूड़ा डालने को मजबूर होते हैं और धीरे-धीरे ढेर बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके चौक से एनआईटी मार्ग और एनआईटी-5 में बुरा हाल
बीके चौक से एनआईटी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी कई जगह कूड़ा फैला दिखाई दिया। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सड़क किनारे पड़े कचरे की नियमित सफाई नहीं होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ रहा है। एनआईटी-5 में भी कूड़े का ढेर लगा मिला। यह इलाका घनी आबादी वाला है और यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। कूड़ा नहीं उठने का असर केवल शहर की सुंदरता पर नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है।




सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वादा खिलाफी कर रही है। जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी नहीं करेगी। यह हड़ताल जारी रहेगी। अभी हड़ताल को 11 अगस्त तक बढ़ाया गया है - नरेश कुमार शास्त्री, राज्य प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed