{"_id":"6a527c87852c1e01fb0b7c29","slug":"scuffle-with-junior-engineer-during-road-blockade-over-power-crisis-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74614-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली संकट पर सड़क जाम करने के दौरान जेई से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली संकट पर सड़क जाम करने के दौरान जेई से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, घटना का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इस्माइलपुर क्षेत्र में चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार शाम इस्माइलपुर-पल्ला रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) शिवकुमार के साथ महिलाओं की धक्का-मुक्की हो गई।
एक महिला ने जेई पर गलत तरीके से छूने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, जेई ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। स्थानीय निवासी सीमा, महरपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद से क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। निवासियों ने पहले सुबह जाम लगाया, इसके बाद उन्हें समझा कर वापस भेजा गया लेकिन बिजली नहीं आई। इसके बाद लोगों ने शाम 6 बजे के बाद दोबारा जाम लगाया। लोगों का कहना है कि उन्हें पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने कहा - कौन है तू, कौन है तू, हाथ कैसे लगाया
प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के जेई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक महिला ने उन पर अभद्रता और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद महिलाओं ने जेई को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। वायरल वीडियो में महिलाएं जेई से सवाल करती और उनका कॉलर पकड़ती दिखाई दे रही हैं। इसमें महिलाएं कौन है तू, कौन है तू, हाथ कैसे लगाया कह रही हैं। बाद में मौजूद लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। जेई शिवकुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह केवल लोगों की समस्या सुनने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए मौके पर गए थे। उधर, पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली संकट को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।