फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Section of Surajkund Road caves in due to rain; risk of accidents.

Faridabad News: बारिश से सूरजकुंड रोड का हिस्सा धंसा, हादसे का खतरा

Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Section of Surajkund Road caves in due to rain; risk of accidents.
ट्रैफिक पुलिस ने पेड़ की शाखाएं रखकर की बैरिकेडिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश के कारण सूरजकुंड रोड पर मानव रचना इंस्टीट्यूट से फरीदाबाद की ओर जाने वाली सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। सड़क का हिस्सा धंसने के बाद यहां हादसे का खतरा बढ़ गया है। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।



सड़क का किनारा ढहने की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टूटे हुए हिस्से के आसपास पेड़ की शाखाएं रखकर अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कर दी, ताकि वाहन चालक और राहगीर दुर्घटना का शिकार न हों। हालांकि, सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सोनू और मुकेश रघुवंशी का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। उनका कहना है कि सड़क बनाने में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण लगातार बारिश के बाद सड़क का किनारा ढह गया। लोगों ने विभाग से क्षतिग्रस्त हिस्से की तुरंत मरम्मत कराने और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक यहां उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed