सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector 8 roads will be developed with Rs 6.12 crore

Faridabad News: 6.12 करोड़ रुपये से सेक्टर-8 की सड़कों का होगा विकास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Sector 8 roads will be developed with Rs 6.12 crore
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी ने योजना तैयार कर पास किया टेंडर, जल्द शुरू होगा काम
Trending Videos

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर आठ की खराब सड़कों से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से यहां की सड़कों को ठीक करने की योजना तैयार कर ली गई है। विभाग ने इसके लिए टेंडर भी पास कर दिया है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना पर करीब 6.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग ने पहले सेक्टर आठ की सड़कों का सर्वे कराया था। सर्वे में सामने आया कि कई जगहों पर सड़कें काफी खराब हो चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके आधार पर अब सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम किया जाएगा। फिलहाल सेक्टर आठ के कई हिस्सों में सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर ट्रक ड्राइवरों को ज्यादा दिक्कत होती है, क्योंकि यह एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां से बड़े पैमाने पर माल की आवाजाही होती है। लाखों लोग यहां पर काम करते हैं, ऐसे में गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------



सेक्टर आठ की सड़कों पर रिकार्पेटिंग का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। करीब 6.12 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और टेंडर भी पास हो चुका है। अब अगले 10 से 15 दिनों के अंदर ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। - राजीव गोयल, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article