{"_id":"6a78cb5d0d1a8760f8006447","slug":"security-stepped-up-at-metro-stations-leave-home-with-extra-time-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77020-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन में प्रवेश करने में अधिक समय लग सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के कारण यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन में प्रवेश करने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को घर से कुछ अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सघन जांच की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के बैग और अन्य सामान की भी तलाशी ली जाएगी। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर भी सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वायलेट लाइन पर सराय से राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच फरीदाबाद में कुल 10 मेट्रो स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। डीएमआरसी के संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।