सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seized narcotics destroyed

Faridabad News: बरामद नशीले पदार्थ किये नष्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seized narcotics destroyed
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने किया आग के हवाले
Trending Videos

गवाहों की मौजूदगी में 568 किलोग्राम गांजा, 24,214 कैप्सूल, 30.66 ग्राम हेरोइन, 14.368 किलोग्राम पोपी हस्क, 1080 प्रतिबंधित टैबलेट व 101 इंजेक्शन किये नष्ट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों से बरामद किये गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाली ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने नष्ट किया। ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने फरीदाबाद पुलिस के विभिन्न थानों की 203 एफआईआर में बरामद 568 किलोग्राम गांजा, 24,214 कैप्सूल, 30.66 ग्राम हेरोइन, 14.368 किलोग्राम पोपी हस्क, 1080 प्रतिबंधित टैबलेट व 101 इंजेक्शन मादक पदार्थों को गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी तिगांव रोड गांव जसाना में आग में नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थ को पुलिस आयुक्त ने अपनी देखरेख में फोटोग्राफी करवाकर सुरक्षित तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत गवाहों के सामने आग के हवाले करवाया। नष्ट किये गए मादक पदार्थों के मामले वर्ष 2023-2025 से संबंधित हैं। इस दौरान गवाह के तौर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति विनोद कुमार ब्लॉक पार्षद, वीरेंद्र सरपंच गांव जसाना मौजूद रहे।
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील है कि मादक पदार्थ बेचने वाले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9050891508 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed