{"_id":"69e6766cc58d68da4e0266b7","slug":"uncontrollable-bull-creates-panic-in-faridabad-several-injured-one-dead-faridabad-news-c-1-1-noi1171-4190192-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में बेकाबू सांड का आतंक, कई घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में बेकाबू सांड का आतंक, कई घायल, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए बाजार में शनिवार देर रात एक बेकाबू सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड ने बाजार में मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड अचानक अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला करने लगा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता निशांत माथुर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया गया। घटना के दौरान निशांत माथुर भी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X