{"_id":"69f2503f10fc9069d40929b1","slug":"skill-development-is-essential-in-the-changing-media-landscape-prof-pawan-singh-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68795-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मीडिया परिदृश्य में कौशल विकास बेहद जरूरी : प्रो. पवन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मीडिया परिदृश्य में कौशल विकास बेहद जरूरी : प्रो. पवन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉल्यूशंस जर्नलिज्म पर जेसी बोस विवि में कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समकालीन समाचार उद्योग में सॉल्यूशंस जर्नलिज्म विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में कौशल विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में समाचारों की विश्वसनीयता, सामाजिक प्रभाव और समाधान प्रस्तुत करने का नैतिक दायित्व पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है। मीडिया स्टूडियो में आयोजित इस सत्र में प्रख्यात मीडिया विशेषज्ञ और न्यूज सेंस की कंसल्टिंग एडिटर प्रिया कपूर ने बतौर विशेषज्ञ शिरकत की। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रिया कपूर ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल समस्याओं को उजागर करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके समाधान भी सामने लाने चाहिए। उन्होंने सॉल्यूशंस जर्नलिज्म को साक्ष्य-आधारित और प्रतिक्रिया-संचालित रिपोर्टिंग बताते हुए कहा कि यह समाज को समस्याओं के साथ-साथ उनके प्रभावी समाधान की दिशा भी दिखाती है। उन्होंने इंडिया टुडे और टाइम्स इंटरनेट में अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को रिस्पॉन्स-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलू समझाए।
कार्यशाला के समन्वयक सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल आर्य ने विशेषज्ञ, विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सत्र विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं।
Trending Videos