{"_id":"69cc027c9705694c3003c118","slug":"speeding-mercedes-crushes-delivery-boy-dies-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66320-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को कुचला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को कुचला, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 में फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास 29 मार्च की रात करीब दो बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय आनंद राज बिंद की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 28 वर्षीय आनंद बाइक समेत काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले आनंद पिछले कई वर्षों से गांव भतौला में किराये पर रह रहे थे। मंगलवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद ने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो आनंद बेहोश पड़ा था और टक्कर मारने वाली मर्सिडीज कुछ दूरी पर खड़ी थी। परिजनों ने आनंद को दिल्ली के ट्रामा सेंटर और फिर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां सीटी स्कैन मशीन खराब होने और अन्य कारणों से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
सेंट्रल थाना इंचार्ज राजवीर ने बताया कि हादसे के समय मर्सिडीज कार किसी को एयरपोर्ट लेने जा रही थी और कार में केवल ड्राइवर मौजूद था, जो मौका देखकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि कार एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने मर्सिडीज को कब्जे में लेकर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना इंचार्ज का कहना है कि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Trending Videos