{"_id":"69f24fe6b129ea0f130078c7","slug":"sports-activities-will-get-wings-30-nurseries-will-be-operational-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68797-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल गतिविधियों को लगेगा पंख, 30 नर्सरियां होंगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल गतिविधियों को लगेगा पंख, 30 नर्सरियां होंगी संचालित
विज्ञापन
विज्ञापन
2025-26 में जिले में मात्र 8 नर्सरियां ही चल रही थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा खेल विभाग ने फरीदाबाद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरियों की संख्या में भारी इजाफा किया है। इस वर्ष जिले में कुल 30 खेल नर्सरियां संचालित की जाएंगी, जो पिछले साल के मुकाबले करीब चार गुना अधिक हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में जिले में मात्र 8 नर्सरियां ही चल रही थीं।
खेल विभाग ने खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए मंगलवार शाम को ही जिले में 5 नई नर्सरियां और बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में केवल 25 नर्सरियों को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया है। विभाग के इस कदम से ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपने घर के नजदीक ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।
इन क्षेत्रों और खेलों को मिली नई पहचान
हाल ही में जो 5 नई नर्सरियां जोड़ी गई हैं, उनमें सुनपेड़ के सरकारी स्कूल में बॉक्सिंग नर्सरी, मछगर के अग्रवाल स्कूल में जूडो की नर्सरी, सेक्टर-49 के डीएवी स्कूल में वॉलीबॉल नर्सरी, पाली गांव में एथलेटिक्स की नर्सरी और तिगांव में कबड्डी की खेल नर्सरी शामिल हैं। बता दें कि पिछले सत्र (2025-26) में पाली और तिगांव में दो-दो, एनआईटी-5 में एक, गड़खेड़ा और मोटूका गांव में एक-एक सहित कुल 8 नर्सरियां ही चल रही थीं। लेकिन इस बार सरकार और खेल विभाग का लक्ष्य जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक खिलाड़ियों को तैयार करना है।
जिला कार्यकारी खेल अधिकारी नीरेश यादव व अन्य खेल अधिकारियों का मानना है कि नर्सरियों की संख्या बढ़ने से न केवल अनुशासन बढ़ेगा, बल्कि फरीदाबाद आने वाले समय में प्रदेश और देश को कई पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी भी मिलेंगे। विभाग जल्द ही इन नर्सरियों के लिए कोच और अन्य सुविधाओं का आवंटन पूरा कर लेगा, ताकि अभ्यास सुचारू रूप से शुरू हो सके। बता दें कि इनके लिए ट्रायल बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएंगे।
Trending Videos