{"_id":"69f24d1549fce1a0fd03969d","slug":"strict-instructions-for-cleaning-drains-and-ponds-before-monsoon-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68737-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मानसून से पहले नालों-तालाबों की सफाई के सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मानसून से पहले नालों-तालाबों की सफाई के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर होगी कार्रवाई, निगमायुक्त ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नालों, नालियों, डिस्पोजल और तालाबों की समय रहते सफाई सुनिश्चित की जाए।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कहा कि सैनिटेशन, सी एंड डी वेस्ट और हॉर्टिकल्चर वेस्ट के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर विभाग को मानसून से पहले पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित कर विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है।
बल्क वेस्ट जनरेटर पर सख्ती
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के नियमों का पालन नहीं करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बड़े स्तर पर कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अपने स्तर पर कचरे का निपटान करना होगा। इसके अलावा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए सभी छोटी-बड़ी नालियों, प्रमुख नालों, डिस्पोजल और तालाबों की सफाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कहा गया कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पहले से ही आवश्यक कदम उठाए जाएं। जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डिस्पोजल और बूस्टर पंपों की मोटरों की समय पर मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध होर्डिंग के खिलाफ चलेगा अभियान
शहर में लगे अवैध होर्डिंग और अनधिकृत विज्ञापन बोर्ड के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, जॉइंट कमिश्नर, मुख्य अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos