{"_id":"69d3aa222095f4b6880f17d3","slug":"students-gave-the-message-of-drug-addiction-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66788-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में नशा मुक्ती अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय अंतर महविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्लोगन, भाषण, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के 10 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्या ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में केएल मेहता महाविद्यालय की मेघा कश्यप ने प्रथम, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ से रिद्धिमा ने द्वितीय, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ से कशिश और राजकीय महाविद्यालय मोहना से श्रुति तृतीय स्थान पर रही।
वहीं, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ से मनीषा ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय तिगांव से अवधेश कुमार ने द्वितीय और केएल मेहता महाविद्यालय की सुप्रिती पात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ से कल्पना ने प्रथम, के एल मेहता महाविद्यालय से कोमल ने द्वितीय, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ से मेघा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. उषा दहिया व डॉ. सपना सचदेवा नायर ने सफलतापूर्वक किया। एनकॉर्ड के इंचार्ज डॉ. धर्मवीर सिंह वशिष्ठ ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. सपना नागपाल, डॉ. रमनप्रीत कौर, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. ऋचा, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. शिवानी यादव, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos