{"_id":"6a7cadbd44ef3947b60a8883","slug":"students-will-explain-complex-scientific-processes-through-plays-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77253-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विज्ञान की जटिल प्रक्रियाओं को नाटक से समझाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विज्ञान की जटिल प्रक्रियाओं को नाटक से समझाएंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंस ड्रामा प्रतियोगिता के तहत कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र लेंगे हिस्सा, विजेता टीम को नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा में मिलेगा मौका,
10 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब नाटक के जरिये विज्ञान की जटिल प्रक्रियाओं को आसान तरीके से समझाएंगे। साइंस ड्रामा प्रतियोगिता के तहत कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थी प्रक्रियाओं या घटनाओं पर नाटक तैयार करेंगे। 10 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर टीमों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इंटरस्टेलर हैबिटेट्स और समुद्र संरक्षण में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। नाटक के जरिये वैज्ञानिक तथ्यों के साथ उनके सामाजिक प्रभावों को भी प्रस्तुत करना होगा। नाटक की अवधि अधिकतम 30 मिनट निर्धारित की गई है।
प्रस्तुति के लिए 50, वैज्ञानिक विषयवस्तु के लिए 30 और समय प्रबंधन के लिए 20 अंक होंगे। वैज्ञानिक तथ्यों का प्रमाणित और सही होना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक के साथ निर्देशन, स्क्रिप्ट, अभिनेता और अभिनेत्री को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को नॉर्दर्न इंडिया साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। ऐसे में स्कूलों की टीमें अभी से तैयारियों में जुटने लगी हैं।
विज्ञापन
पिछले साल जिले ने मारी थी बाजी
पिछले वर्ष जिला स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। विषय को नाटक के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर टीम ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया था। इस बार भी जिले की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।