सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tauru Road Turns into a Pond Due to Sewer Overflow

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो से तावडू रोड बना तालाब

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tauru Road Turns into a Pond Due to Sewer Overflow
विज्ञापन
-चार माह से चली आ रही परेशानी से लोग बेहाल, समाधान की मांग
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।



नूंह शहर के तावडू रोड स्थित नंगली चौक के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से करीब 100 मीटर का हिस्सा तालाब जैसा नजर आ रहा है। राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले करीब चार महीनों से नाला जाम होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि बदबू के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित हो गया है। राहगीरों को इस पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर लाइन और नालों की सफाई करवाने की मांग की है, ताकि इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

सीवर ओवरफ्लो की समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर नंगली चौक पर ऐसी समस्या बनी हुई है तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर तुरंत नालों की सफाई करवाई जाएगी। हालांकि समय-समय पर शहर की सफाई होती रहती है।

- संजय मनोचा, चेयरमैन नगर पालिका, नूंह।

----------

चार महीने से यही हाल है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्राहकों का आना भी कम हो गया है।

- निजामुद्दीन, दुकानदार।

-----------

गंदे पानी की बदबू से घर में बैठना मुश्किल हो गया है। बच्चों के बीमार होने का डर बना रहता है।

- इरफान, स्थानीय ग्रामीण।

----------

सड़क पर पानी जमा होने से हर रोज परेशानी होती है। बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है, फिसलने का खतरा रहता है।

- तफज्जुल खान, ग्रामीण।

---------

प्रशासन को कई बार शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- सुहेल खान, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed