{"_id":"6a7f616d415fce9d5508c3a4","slug":"teachers-trained-in-modern-technology-and-activity-based-learning-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77488-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और गतिविधि आधारित पढ़ाई का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और गतिविधि आधारित पढ़ाई का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जीव विज्ञान प्रवक्ताओं और टीजीटी विज्ञान शिक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन 10 से 14 अगस्त तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में किया गया।
प्रशिक्षण में 57 जीव विज्ञान प्रवक्ता और 84 टीजीटी विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कोशिका विभाजन, प्रकाश संश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आभासी प्रयोगशाला, 21वीं सदी के कौशल, गतिविधि आधारित सीखने और पाठ योजना जैसे विषयों पर चर्चा हुई। खिलौना आधारित अधिगम, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और ई-कंटेंट की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पाली और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और शिक्षकों से प्रशिक्षण की जानकारी ली।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य बसंत कुमार ढिल्लो ने शिक्षकों को बच्चों के लिए आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने स्कूलों में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ सतीश चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका स्वस्थ समाज बनाने में अहम है। मास्टर ट्रेनर ज्योति शर्मा, राजकुमार, राज सिंह और कृष्णा डागर ने प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाई।