{"_id":"6a7f61059008c45729064b94","slug":"the-district-level-independence-day-celebration-will-be-held-at-the-helipad-ground-minister-vipul-goel-will-hoist-the-flag-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77522-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेलिपैड ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेलिपैड ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
सेक्टर 12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में भरा पानी यहीं होना है स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम फोटो अमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी
वीरांगनाओं और बहादुरी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में आज सेक्टर-12 स्थित हेलिपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मार्च पास्ट और पीटी प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेंगे। उपमंडल स्तर पर बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में विधायक मूलचंद शर्मा और बड़खल के दशहरा ग्राउंड में विधायक धनेश अदलखा ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह का औपचारिक कार्यक्रम सुबह 8:40 बजे सेक्टर-12 स्थित युद्ध स्मारक से शुरू होगा। मुख्य अतिथि विपुल गोयल यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद करीब 8:55 बजे वह समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह 9:10 से 9:30 बजे तक विपुल गोयल समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9:30 से 9:40 बजे तक मार्च पास्ट और 9:40 से 9:50 बजे तक पीटी प्रदर्शन होगा। सुबह 9:50 से 10:30 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। समारोह के दौरान वीरांगनाओं और बहादुरी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10:30 से 10:35 बजे तक सम्मान समारोह होगा, जबकि 10:35 से 10:40 बजे तक पुरस्कार और प्रशंसा पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
परेड का नेतृत्व एसीपी विकास कुमार करेंगे
परेड का नेतृत्व एसीपी विकास कुमार परेड कमांडर के रूप में करेंगे। परेड में हरियाणा पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ हरियाणा होमगार्ड, एनसीसी जूनियर, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। मार्च पास्ट के दौरान इन टुकड़ियों के कदमताल से समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है। जिला प्रशासन ने समारोह में पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले अपने आवंटित स्थान पर बैठने की अपील की है।