{"_id":"6a7779ef2c0dd86ea40c9f97","slug":"thief-steals-container-and-flees-in-hodal-vehicle-overturns-on-flyover-killing-two-motorcyclists-faridabad-news-c-24-1-pal1005-126796-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फॉलोअप <bha>--<\/bha>- होडल में कंटेनर चोरी कर भागा चोर, फ्लाईओवर पर पलटा, दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फॉलोअप <bha>--</bha>- होडल में कंटेनर चोरी कर भागा चोर, फ्लाईओवर पर पलटा, दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रेवाड़ी से सामान लेकर बेंगलुरु जा रहे कंटेनर को होडल में चालक और क्लीनर के यूरिया लेने जाने के दौरान एक युवक चोरी कर ले गया। भागते समय कंटेनर हसनपुर चौक स्थित फ्लाईओवर पर पलट गया। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार नूंह के मामलिका गांव निवासी मुस्तफा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जूपिटर एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर पर चालक है। बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे वह कंटेनर को पलवल-मथुरा रोड़ किनारे कंपनी कार्यालय के सामने खड़ा कर क्लीनर इम्मा के साथ यूरिया लेने गया था। इसी दौरान एक युवक कंटेनर स्टार्ट कर आगरा की ओर भाग गया। शोर मचाने पर कंपनी कर्मचारी और अन्य लोग उसका पीछा करने लगे। हसनपुर चौक फ्लाईओवर पर कंटेनर पलटा मिला और दो बाइक सवार मृत मिले। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई।
गौरतलब है कि मृतक दीपक और कृष्णकांत बंचारी गांव स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे। दोनों बाइक से कंपनी से घर लौट रहे थे। करीब 7:50 बजे फ्लाईओवर पर पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे-19 पर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।