{"_id":"6a7f4af5853091a44c00f17d","slug":"three-people-injured-in-road-accidents-succumbed-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77478-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा, अज्ञात वाहन और कैंटर की टक्कर से हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेक्टर-31 क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग को ई-रिक्शा, फर्नीचर कारोबारी को अज्ञात वाहन और एक युवक को कैंटर ने टक्कर मारी थी।
तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों और कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में धीरज नगर निवासी हंसराज (60) सात अगस्त को मोटरसाइकिल से सेक्टर-28 जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे टाउन पार्क से 70-80 मीटर पहले पुलिस लाइन की दीवार के पास सेक्टर-28 की ओर से आए ई-रिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में हंसराज सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें ईआरवी-205 की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय रिपोर्ट में चार चोटें मिली थीं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे। आठ अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बेटे नीरज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
दूसरी घटना में ऐतमादपुर निवासी राजकुमार (46) चार अगस्त को बल्लभगढ़ से ऑटो से मथुरा रोड लौटे थे। ऑटो से उतरकर घर की ओर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उन्हें पहले बीके अस्पताल, फिर जनक अस्पताल और बाद में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। छह दिन के इलाज के बाद 10 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। भाई अजय की शिकायत पर पुलिस ने 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
तीसरी घटना में प्रवीण कुमार 12 अगस्त को दोपहिया वाहन से दिल्ली-मथुरा हाईवे से लौट रहे थे। मेवली-महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास रुद्रा बैंक्वेट हॉल के सामने पीछे की ओर बैक हो रहे कैंटर ने उनकी दोपहिया को चपेट में ले लिया था। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जीजा कर्मवीर यादव की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ 13 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस वाहन चालकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।