फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   To avoid facing action, the driver reported a robbery to the 112 emergency service.

Faridabad News: कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने 112 पर दी लूट की सूचना

Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
To avoid facing action, the driver reported a robbery to the 112 emergency service.
केजीपी एक्सप्रेसवे पर आरटीए की टीम ने किया था डंपर जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए डंपर चालक ने लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसने गुमराह करने की बात कबूली।
अभियान के दौरान रेती, रोड़ी, क्रशर सामग्री और अन्य सामान से लदे कई डंपर चालक बचने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाने लगे। कोई वाहन को गलत दिशा में दौड़ाने लगा तो कुछ चालक रास्ते में ही माल खाली कर मौके से भाग निकले। इस दौरान एक चालक ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर अपने साथ लूट होने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया।
विज्ञापन



आरटीए अधिकारी मुनीश सहगल अपनी टीम के साथ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध डंपर को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेज गति से भाग निकला। इसके बाद आरटीए टीम ने काफी दूरी तक उसका पीछा किया। सड़क पर कांटा (स्पाइक बैरियर) डालकर डंपर को रोका गया। हालांकि वाहन रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार चालक की पहचान रईस खान के रूप में हुई है। वह पलवल से दादरी की ओर जा रहा था और डंपर में सीमेंट लदा हुआ था। कार्रवाई के दौरान घबराए चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर अपने साथ लूट होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही छायसा थाना पुलिस के अलावा आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास पूछताछ की। आरटीए अधिकारी मुनीश सहगल ने बताया कि अभियान के दौरान एक वाहन को जब्त किया गया, जबकि दो अन्य वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed