{"_id":"6a5740a91feb24d4c306bf1c","slug":"two-youths-died-after-the-balcony-of-an-old-building-collapsed-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पुरानी इमारत का छज्जा गिरने से दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पुरानी इमारत का छज्जा गिरने से दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम
Wed, 15 Jul 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
पुराने मकान का छज्जा गिरा, दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक पुरानी इमारत का छज्जा गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चावला कॉलोनी हाईवे पर सोहना टी-पॉइंट के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक एक बंद दुकान के छज्जे के नीचे खड़े थे।
जानकारी के अनुसार, एक पुरानी इमारत का कमजोर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे खड़े दो युवकों पर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान जीवन नगर निवासी अमरजीत और बिहार निवासी संतोष के रूप में हुई है। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए दुकान के बंद छज्जे के नीचे खड़े थे, तभी यह घटना घटी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।