{"_id":"69c438073b5fd361dd027b32","slug":"traffic-arrangement-from-noida-airport-to-badlegi-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65846-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नोएडा एयरपोर्ट से बदलेगी फरीदाबाद का ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नोएडा एयरपोर्ट से बदलेगी फरीदाबाद का ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड कॉरिडोर, ग्रीनफील्ड रोड और एक्सप्रेसवे लिंक बनने से एनएच-19 और शहर की सड़कों पर कम होगा दबाव, यमुना पर नया पुल देगा सीधा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ फरीदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, एलिवेटेड रोड, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे लिंक और यमुना पर प्रस्तावित नए पुल के बाद शहर के अंदर से गुजरने वाला भारी यातायात बाहर की सड़कों पर शिफ्ट होने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद एनएच-19, बाईपास और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम में काफी कमी आ सकती है।
फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए करीब 31 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और एलिवेटेड सड़क बनाई जा रही है। इस मार्ग के तैयार होने के बाद दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले वाहन सीधे एक्सप्रेसवे से होकर गुजर सकेंगे और उन्हें शहर के अंदर प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड सेक्शन तैयार होने से लंबी दूरी के ट्रक और औद्योगिक वाहन शहर की सड़कों से हटकर बाहरी कॉरिडोर का उपयोग करेंगे, जिससे एनएच-19 और बल्लभगढ़ रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
दिल्ली होकर जाने की जरूरत होगी खत्म
अभी फरीदाबाद से नोएडा या जेवर जाने के लिए लोगों को दिल्ली या कालिंदी कुंज के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नई सड़क बनने के बाद सेक्टर-65 के पास से सीधे एयरपोर्ट कॉरिडोर पर पहुंचा जा सकेगा। इससे रोजाना आने-जाने वालों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।
यमुना पर नया पुल देगा सीधा संपर्क
परियोजना के तहत यमुना नदी पर नया आर्च डिजाइन पुल भी बनाया जाना है जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। पुल बनने के बाद फरीदाबाद से नोएडा और जेवर की दूरी काफी कम हो जाएगी। अभी सीधा पुल नहीं होने के कारण लोगों को दिल्ली की तरफ से घूमकर जाना पड़ता है।
ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों का कहना है कि अगर नया पुल बन जाता है तो नोएडा जाना उतना ही आसान हो जाएगा जितना अभी बल्लभगढ़ जाना है। इससे कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
एनसीआर का ट्रांजिट हब बन सकता है फरीदाबाद
नई कनेक्टिविटी बनने के बाद फरीदाबाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी मजबूत सड़क कनेक्टिविटी होने के बाद फरीदाबाद एनसीआर का ट्रांजिट हब बन सकता है जहां से दूसरे राज्यों के लिए यातायात आसानी से गुजर सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट शुरू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी कनेक्टिविटी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि शहर के अंदर जाम की समस्या कम हो और बाहरी मार्गों से यातायात को निकाला जा सके। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद फरीदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Trending Videos