{"_id":"69bd9d92d267a45b280fda47","slug":"training-given-to-pump-operators-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65450-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंप ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंप ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 8 से 22 मार्च तक आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर पंप ऑपरेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता राहुल बेरवाल कार्यकारी अभियंता, पीएचईडी फरीदाबाद द्वारा की गई। प्रशिक्षण के दौरान पंप ऑपरेटरों को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों, मोटर एवं पंप संचालन, नियमित रखरखाव, ऊर्जा दक्षता तथा जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर जेई सुखबीर सिंह, रविंद्र, योगेश, दुर्गेश, गौरव धिमान, बीआरसी सुमन लता (तिगांव), बीआरसी सुमन रानी (बल्लभगढ़) सहित अनेक ट्यूबवेल ऑपरेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी पंप ऑपरेटरों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Trending Videos