{"_id":"69f24fbe082578fcb1013e6c","slug":"trial-for-sports-nursery-in-tigaon-and-sector-12-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68763-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिगांव और सेक्टर-12 में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिगांव और सेक्टर-12 में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के तिगांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को कबड्डी और सेक्टर-12 में एथलेटिक्स के ट्रायल आयोजित किए जाने हैं। जहां पर बालक और बालिका दोनों हिस्सा ले सकते हैं। यह ट्रायल 8 से 20 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं।
तिगांव के राजीव गांधी खेल परिसर के कोच प्रवीण और सेक्टर-12 के एथलेटिक्स के कोच धर्मेंद्र ने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल शाम तीन बजे से शुरू किए जाएंगे। इनमें दोनों ही खेलों में 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।
बता दें कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिमाह 22 हाजिरी होने पर 1500 और दो हजार रुपये मिलेंगे। इनमें 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये जबकि 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जिला कार्यकारी खेल शिक्षा अधिकारी नीरेश यादव ने बताया कि ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी विभिन्न जगहों पर अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र साथ ले जाकर ट्रायल दे सकते हैं।
Trending Videos