{"_id":"69d80972df78cd1895018edc","slug":"troubled-by-the-djs-sound-he-sold-his-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67020-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीजे की आवाज से परेशान होकर बेच दिया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीजे की आवाज से परेशान होकर बेच दिया मकान
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग माता-पिता को होती है परेशानी, जिला उपायुक्त ने नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए
हेमलता
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी के एनआईटी-2 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना मकान इसलिए बेच दिया, क्योंकि उसके घर के सामने से रोज निकलने वाले जुलूसों में उच्च ध्वनि में डीजे बजता है। इसके कारण उनके बुजुर्ग माता-पिता को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर उन्होंने 2 अप्रैल को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव, जिला उपयुक्त और नगर निगम उपायुक्त को लिखित शिकायत दी। जिस पर जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर और तीनों जोन के एसडीएम को नियम के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
एनआईटी-2 में रहने वाले पंकज ग्रोवर ने बताया कि वह एक शिक्षक हैं। उनके साथ 74 वर्षीय पिता ओमप्रकाश और माता आशा रहती हैं। उन्होंने बताया कि माता आशा के दिल का तीन बार ऑपरेशन होकर स्टंट डल चुके हैं। जिस वजह से उच्च ध्वनि से उनको डर व घबराहट होती है। उन्होंने बताया कि उनका मकान जिस जगह पर है वहां से रोज ट्रकों, बड़े वाहनों एवं जुलूसों में उच्च आवाज में डीजे बजता है। इस वजह से उनके घर की दीवारों में कंपन होने लगता है। इसी वजह से उनकी माता को कई बार दिल का दौरा भी पड़ चुका है। इस समस्या को लेकर उन्होंने 2 अप्रैल को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, फरीदाबाद के जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और नगर निगम उपायुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया।
जुलाई में छोड़ देंगे शहर
शिक्षक पंकज ग्रोवर ने बताया कि 6 जुलाई को उनके मकान की पूरा भुगतान हो जाएगा। इसके बाद वह अपने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर कहीं दूर ऐसी जगह पर जाएंगे जहां पर शोर शराबा न हो और उनके माता पिता शांति से अपने 10 से 12 साल गुजार सके।
उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर और उपमंडल अधिकारी को दिए निर्देश
इस शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने पुलिस आयुक्त और तीनों जोन के उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह नियम अनुसार इस पर कार्रवाई करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
Trending Videos