{"_id":"69d01553db9fe54a220c00a1","slug":"two-accused-arrested-in-kidnapping-and-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66570-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
7 अक्टूबर 2025 को दर्ज की गई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अक्टूबर 2025 के अपहरण व हत्या के एक मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में कैली गांव का बब्लू और पलवली गांव का सुलतान शामिल है। सुल्तान को 3 दिन व बब्लू को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी सोहेल उर्फ धांधू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नवीन निवासी इंद्रा नगर ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना सेक्टर-8 में अपने बेटे कृष्णा के अपहरण संबंधी शिकायत दी थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 8 अक्टूबर को कृष्णा का शव बाटा फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बब्लू को शक था कि मृतक कृष्णा उसकी पत्नी के साथ बातचीत करता है। जिसके चलते बब्लू ने अपने साथी सुलतान को 1000 रुपये देकर कृष्णा को शराब पिलाने के लिए कहा। 7 अक्टूबर को सुल्तान, कृष्णा को शराब पिलाने के लिए अपने साथ गाड़ी में ले गया। इसके बाद बब्लू अपने भांजे सोहेल उर्फ धांधू के साथ वाईएमसीए चौक पर पहुंचा और कृष्णा को गाड़ी सहित गांव कैली की ओर ले गये और वहां सुनसान स्थान पर कृष्णा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद वो उसे वापस गाड़ी में बैठाकर लिया और रास्ते में पुन: मारपीट की। जिससे कृष्णा की मौत हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपितों ने मृतक के शव को बाटा फ्लाईओवर के पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
Trending Videos