{"_id":"69f33eaf7512dd85a40996e0","slug":"two-arrested-with-stolen-tractor-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123779-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी के ट्रैक्टर समेत दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी के ट्रैक्टर समेत दो पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच पलवल और थाना कैंप पुलिस की संयुक्त टीम ने सावल विहार क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर समेत दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार और थाना कैंप प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजाबाबू उर्फ राजन निवासी गांव जगेशर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और आराम सिंह निवासी गांव रूदेना, बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 30 अप्रैल को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि शिकायतकर्ता सूरज निवासी गांव सोंध ने 28 अप्रैल को थाना कैंप में शिकायत दर्ज कराई थी। 27 अप्रैल की शाम सावल विहार में निर्माण स्थल से उनका ट्रैक्टर रात में चोरी हो गया था।
Trending Videos