सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two bikes and a scooter stolen

Faridabad News: दो बाइक और एक स्कूटी चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two bikes and a scooter stolen
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो बाइक और एक स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ितों की शिकायतों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना ग्रीनफील्ड कॉलोनी की है, जहां बैटरी की दुकान चलाने वाले मोनिस की बाइक दुकान के बाहर से चोरी हो गई। इस पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की। दूसरी वारदात सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर के बाहर हुई। मोलरबंद निवासी देवपाल सिंह 28 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में आए थे। करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर निकले, तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने 29 अप्रैल को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना डबुआ सब्जी मंडी की है। जवाहर कॉलोनी निवासी सुधीर कपूर 20 अप्रैल को सब्जी खरीदने मंडी गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी गेट नंबर-4 के पास खड़ी की थी, जिसे किसी ने चोरी कर लिया। डबुआ थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed