{"_id":"69f6590b7c54a9bd74008d3a","slug":"two-people-were-duped-of-lakhs-of-rupeestwo-people-were-duped-of-lakhs-of-rupees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68989-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिम अपग्रेड करने के नाम पर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने सिम अपग्रेड करने और बैंक खाते से अनधिकृत लेनदेन के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अज्ञात ठगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। शातिरों ने पीड़ितों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कुल 3,67,970 रुपये उड़ा लिए।
पहले मामले में सेक्टर-75 निवासी आलोक कोठारी के पास 25 फरवरी को फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक टेलीकाॅम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर सिम को 4जी से 5जी में अपग्रेड करने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर एप के जरिये रिक्वेस्ट डालने के बाद आलोक का फोन नेटवर्क 48 घंटे के लिए बंद हो गया। जब 25 मार्च को पीड़ित ने अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखा, तो पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से बंगलूरू और मुंबई के फोन-पे वॉलेट में कुल 3,07,970 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पहले 1930 पोर्टल पर और फिर चार अप्रैल को लिखित रूप में पुलिस को दी।
दूसरे मामले में सैतपुर निवासी बिलाल अलीमिद्दया के बैंक खाते से पांच अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को भी ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की थी। उन्होंने अपनी शिकायत 28 अप्रैल को दर्ज करवाई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों शिकायतों की जांच के बाद एक मई को साइबर थाना सेंट्रल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गए हैं।
Trending Videos