{"_id":"6a7f6143030f0dbd050a88b4","slug":"two-sanitation-workers-from-faridabad-will-witness-the-independence-day-celebrations-at-the-red-fort-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77485-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लाल किले से आजादी का जश्न देखेंगे फरीदाबाद के दो सफाई मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लाल किले से आजादी का जश्न देखेंगे फरीदाबाद के दो सफाई मित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी करीब 25 साल से शहर की सफाई में दे रहे योगदान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मिला निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फरीदाबाद के दो सफाई मित्र लाल किले से आजादी का जश्न अपनी आंखों से देखेंगे। नगर निगम में करीब 25 वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे पप्पू कजानिया और उनकी पत्नी रानी कजानिया को 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों परिवार के साथ इस ऐतिहासिक समारोह के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे। अतिरिक्त निगम आयुक्त गौरव अंतिल ने दोनों को बधाई दी है।
हरियाणा के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों से कुल 27 सफाई मित्रों का चयन उनके जीवनसाथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया है। इनमें फरीदाबाद से पप्पू कजानिया और रानी कजानिया का चयन हुआ है। दोनों चंदावली गांव में रहते हैं और वर्तमान में बल्लभगढ़ के वार्ड-41 में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।