{"_id":"69c03e263a19a8b87b075a06","slug":"ujina-nowshera-link-road-crumbles-in-three-months-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110736-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फ्लायर \nतीन महीने में उखड़ गई उजीना–नौशेरा लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फ्लायर तीन महीने में उखड़ गई उजीना–नौशेरा लिंक रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क की ऊपरी पर्त उखड़ी, जगह-जगह बन गए हैं गड्ढे, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। उजीना–नौशेरा लिंक रोड, जिसका निर्माण हाल ही में कराया गया था, महज तीन महीने के भीतर ही बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की ऊपरी परत कई जगहों से उखड़ चुकी है, जबकि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क इतनी जल्दी खराब हो जाना साफ तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। ग्रामीण वहीद, यूसूफ, अली मोहम्मद, इकबाल, जहीन, अलीम आदि ने कहा कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद इसमें दरारें पड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने समय रहते कोई ध्यान नहीं दिया। अब हालत यह हो गई है कि सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
इस मामले को लेकर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मास्टर चेतराम ने भी दो बार मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट कहा था कि निर्माण कार्य में अनियमितताएं हो रही हैं और गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग और अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो यह पूरी तरह से टूट जाएगी और बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
जिस ठेकेदार ने इस सड़क का निर्माण किया है उसने 31 मार्च तक इस पर दूसरी परत चढ़ाने का समय मांगा है। यदि तब तक ऐसा नहीं होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- चेतराम, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, नूंह
Trending Videos