सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Video lectures will open as soon as you scan the QR code

Faridabad News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेंगे वीडियो लेक्चर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Video lectures will open as soon as you scan the QR code
विज्ञापन
शिक्षा विभाग तैयार करेगा वीडियो पाठ्यक्रम, अब कठिन विषयों की राह होगी आसान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा के स्कूलों में शिक्षा की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। शिक्षा विभाग ने बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को अधिक रोचक और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की है। विभाग जल्द ही गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन माने जाने वाले विषयों के लिए विशेष वीडियो पाठ्यक्रम तैयार करने जा रहा है। ये लेक्चर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं भी पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल छात्रों के सीखने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़कर विभाग छात्रों के लिए एक ऐसी नई दुनिया खोल रहा है, जहां सीखने की कोई सीमा नहीं होगी।

कठिन विषयों का डर होगा दूर

अक्सर देखा जाता है कि छात्र गणित के जटिल समीकरणों, विज्ञान के गूढ़ सिद्धांतों और अंग्रेजी व्याकरण की बारीकियों को कक्षा के सीमित समय में पूरी तरह नहीं समझ पाते हैं। इसी चुनौती को देखते हुए शिक्षा विभाग कक्षा 9वीं से 12वीं तक के पूरे पाठ्यक्रम को वीडियो फॉर्मेट में बदलने की योजना बना रहा है। इन वीडियो को विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाएगा, जो जटिल से जटिल टॉपिक को सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड से सीधा जुड़ेंगे छात्र

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका तकनीकी स्वरूप है। छात्रों को अब वीडियो खोजने के लिए इंटरनेट पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। शिक्षा विभाग पाठ्यपुस्तकों और अध्ययन सामग्री में क्यूआर कोड प्रिंट करेगा। छात्र जैसे ही अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करेंगे, उनके सामने उस पाठ का वीडियो लेक्चर खुल जाएगा। इससे पढ़ाई अधिक व्यवस्थित और तकनीक-आधारित होगी।

डिजिटल शिक्षक की भूमिका निभाएगा वीडियो

कक्षा में कई बार छात्र संकोच के कारण शिक्षक से दोबारा सवाल नहीं पूछ पाते हैं। ऐसे में यह वीडियो कंटेंट एक सहायक शिक्षक की तरह काम करेगा। छात्र अपनी समझ के अनुसार वीडियो को बार-बार देख सकेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और विषयों पर पकड़ मजबूत होगी।

वर्जन
वीडियो पाठ्यक्रम को छात्र बार-बार देखकर समझ सकेंगे। इससे पढ़ाई के स्तर और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।- अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed