फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging outside the mortuary; relatives of the deceased facing inconvenience.

Faridabad News: शव गृह के बाहर जलभराव, मृतकों के परिजनों को हो रही परेशानी

Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging outside the mortuary; relatives of the deceased facing inconvenience.
अस्पताल प्रबंधन ने अधूरा छोड़ा काम, आधे हिस्से में नहीं लगाई इंटरलॉकिंग टाइलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल के शव गृह के बाहर बरसात के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। शव लेकर पहुंचने वाले मृतकों के परिजनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जलभराव के कारण लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि शव गृह के बाहर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। परिसर के आधे हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइलें नहीं लगाई गई हैं। इसी हिस्से में बारिश का पानी जमा हो रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी जमा रहने से स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन


जलभराव के कारण गंदगी और बदबू के साथ-साथ पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शव गृह में आने वाले परिजनों का कहना है कि पहले से ही दुख की स्थिति में यहां पहुंचने पर जलभराव के कारण उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से शव गृह के बाहर अधूरा पड़ा इंटरलॉकिंग का काम जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed